Share via Whatsapp

Aug 25, 2019

सफल जीवन क्या है। What is Successful Life


हर इंसान अपनी लाइफ में सफल होना चाहता है इसीलिये वह हमेशा बेहतर अवसरों को ढूँढता है।
सफलता का मतलब सबके लिये एक जैसा नहीं होता, सबके लिये इसका मतलब अलग अलग होता है..

हमें समझना होगा कि  आखिरकार यह सफलता क्या है,जिसके लिये लोग इतनी मेहनत करने के लिये तैयार होते हैं,तकलीफ उठाने के लिये भी तैयार हो जाते हैं।

दुनियाँभर में सफलता के बारें में काफी अध्ययन किया गया है । सफलता अनेक रूपों मे होती  हैं जैसे-
1- आर्थिक सफलताः धनी होना
2-  निरोगी रहनाः शरीर और मन से सेहतमंद रहना,
3-  आध्यात्मिक सफलता : चेतना का विकास
4-  सामाजिक सफलताः समाज में मान सम्मान
5-  पारिवारिक सफलताः खुशहाल फैमिली लाईफ
6- मानसिक सफलताः सही सोच और समझ का होना

सफलता के इनके अलावा और  भी रूप हो सकते हैं।हर कोई इनमें से सभी या कुछ ही सफलताओं को हासिल कर अपने आप को सफल इंसान समझ सकता है।

दुनियाँ में कई सफल और बुद्धिमान लोगों के विचारों के अनुसार केवल कुछ सफलताओं को पाने से ही सफल जीवन नहीं माना जा सकता है। 
नीचे बताई गई सफलताओं के  होने से एक सही सफल जीवन कहा जा सकता है-
1- मनचाही इनकम यानी आर्थिक आजादी।
2- मनपसंद तरीके से समय बिताना यानी समय की आजादी।
3- लम्बी आयु और बेहतर स्वास्थ ।
4- सुरक्षित भविष्य ।
5- मान सम्मान ।
6- देश-विदेश यात्रा ।
7- समाज सेवा और दूसरो को सफल  बनाने में मदद करना ।
8- तनाव-मुक्त जीवन यानी खुशहाल जिदंगी
9- मनपंसद घर, गाड़ी, बच्चों को बेहतर शिक्षा ।

और अनेक ऐसी बातें जो हम ड्रीम लाइफ में चाहते हैं। एक सफल लाइफ का हिस्सा हो सकती हैं...इन सब सफलताओं को पाने के लिये निसंदेह कुछ टाइम भी लगेगा और मेहनत भी..
कुछ ही लोग ऐसा करने का जज्बा और धीरज रखते हैं इसलिये कम लोग ही ऐसी शानदार लाइफ जीते हैं...
जो भी इंसान इन सबको पाने के लिये जरूरी जानकारी हासिल करके धीरज के साथ मेहनत करेगा उनको एक दिन यह सब हासिल भी हो जायेगा ।
जरा सोचिये,जिस दिन ये सब आपकी लाइफ में होगा ,आपकी लाइफ कैसी होगी...

अब कुछ मिनट कल्पना करें कि यह सब आपकी लाइफ में हासिल हो गया है और आपको कैसा महसूस हो रहा है करीब -4-5 मिनट इसी ख्वाब में डूबें रहें।
✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨
अब आपने अपनी लाइफ में इन सब सफलताओं को हासिल करने का लक्ष्य बनाना है ,इन सबको हासिल करने के लिये सभी जरूरी जानकारियाँ, प्लेटफार्म साधन हमारे पास पहले से हैं..
✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨

बस सीखना और काम शूरू करना है, इसके लिये  1-2 साल तक रोजाना कुछ वक्त सीखने और  कुछ काम करने कमिटमेंट आपने करना है ।
*रिजल्ट में ये सब सफलतायें आपके हाथ में होंगी..*

आपकी ऐसी शानदार सफल लाइफ होने की शुभकामनाओं के साथ...
आपका सच्चा सहयोगी..
रवींद्र भट्ट...😊
9891773879

Jul 4, 2019

एक्टिव और पैसिव इनकम क्या है | what is Active and Passive Income

आज के दौर में जरूरतों को पूरा करने के लिये इनकम कमाना हर किसी की मजबूरी है।
इनकम कमाने के तरीके हैं :
नौकरी , खुद का व्यवसाय (अपना काम या पेशा यानि प्रोफेशन जैसे:--डाक्टरी,वकालात,चार्टडर्ट एकाउटेंसी आदि ),बिजनेस और निवेश।

इनकम दो प्रकार की होती है:-
**1-एक्टिव इनकम यानी सक्रिय आमदनी*
*2- पैसिव इनककम यानी निसक्रिय आमदनी ।*

*1-एक्टिव इनकम यानी सक्रिय आमदनी*:-
जो इनकम केवल काम करके ही कमाई जा सकती है ,वो एक्टिव इनकम होती है। नौकरी,खुद का व्यवसाय या प्रोफेशन से मिलने वाली इनकम को एक्टिव कहा जाता है। इस प्रकार की इनकम की सबसे बड़ी समस्या यह है कि इसे लेने के लिये आपको लगातार काम करते रहना पड़ता है।अगर किसी वजह से आप काम न कर पाये तो इनकम कम हो जाती है  या बंद हो जाती है। परंतु खर्चों में कोई खास कमी नहींं आती है जिसकी वजह से जमा पूंजी कम या खत्म हो सकती है और आर्थिक संकट पैदा हो सकता है।यह वाकई बहुत बड़ी समस्या है।
यह समस्या तब और बड़ी बिकराल हो जाती है जब इनकम कमाने वाला  काम करने में समर्थ नहीं है या अब इस दुनियाँ में उपस्थित नहीं है और उसके घर का दूसरा सदस्य उसके काम को जारी रखने में समर्थ नहीं है ।

अच्छा या बुरा वक्त कभी बताकर नहीं आता है।

रिटायरमेंट के बाद इनकम आनी या तो बिल्कुल बंद हो जाती है या कम हो जाती है जबकि जिदंंगी अभी भी काफी साल तक बाकी रहती है।

एक्टिव इनकम की इन कमियों का समाधान केवल पैसिव इनकम के रूप में ही मिलता है।

*2- पैसिव इनकम यानी निसक्रिय आमदनी*:-

*जिस इनकम के लिये कुछ समय तक ही काम करना होता है या कुछ समय बाद नाममात्र या कुछ भी काम करने की जरूरत ना पड़ती हो,उस इनकम को पैसिव इनकम कहते हैं।*
मकान से मिलने वाला किराया,बैंक में जमा पूंजी पर मिलने वाला ब्याज,शेयर पर मिलने वाला बोनस या डिवीडेंड आदि पैसिव इनकम के प्रकार हैं।

इस प्रकार की इनकम लेने के लिये बहुत बड़ी एक्टिव इनकम और बचत की जरूरत होती है ।
समय के साथ साथ लगातार बढ़ती जा रही जरूरतों को पैसिव इनकम से ही पूरा करने के लिये बहुत बड़ी जमा पूंजी की जरूरत  होती है।इतनी बड़ी जमा पूँजी के  लिये भी बहुत बड़़ी एक्टिव इनकम चाहिये जो बहुत ही कम लोगों के पास होती है इसलिये पर्याप्त पैसिव इनकम कमाने वाले भी बहुत कम होते हैं।
बड़ी जमा पूँजी कमाने के चक्कर में कई लोग अनैतिक या गैरकानूनी काम भी कर जाते हैं जिसका दुष्परिणाम उनको या उनकी फैमिली को भुगतना पड़ता है।
लेकिन पैसिव इनकम को किसी न किसी रूप में कमाने की ईच्छा हर किसी के मन में जरूर रहती  है।
*आधुनिक और स्मार्ट युग में अब पैसिव इनकम कमाने और भी बेहतरीन विकल्प आ गये हैं जिसके लिये कोई इनवेस्टमेंट की जरूरत नहीं पड़ती है और यह तरीका बहुत तेजी से दुनियाँ में प्रचलित हो रहा हैं और अधिकांश करोड़पति इसी आधुनिक पैसिव इनकम के साधनों से बनते आ रहे हैं।

Aug 17, 2018

सफलता की ताकत- फोकस। secret of success : Focus.

इस दुनिया में लगभग हर व्यक्ति अपनी तरक्की चाहता है और उसके लिये मेहनत भी करता है। कभी तरक्की के बढ़िया और  अच्छे रास्ते भी मिल जाते हैं जिस पर कई लोग अपनी मेहनत से सफल भी हो जाते हैं।
पर कई लोग चाहने और मेहनत करने के बावजूद सफल नहीं ह़ो पाते हैं,
मनमाफिक सफलता न मिलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, पर सबसे बड़ा कारण एक ही है और वो है- फोकस न होना।

ज्यादातर लोगों का फोकस रिजल्ट यानी सफल होने पर मिलने वाले फायदों पर नही होता बल्कि
मेहनत करने के दौरान सामने आने वाली प्रोबलम्स पर हो जाता है और वही पर या तो अटक जाते हैं या,
सफलता के लिये जरुरी मेहनत को देखकर घबरा जाते हैं और मैदान छोड़ देते हैं, या
जितना मेहनत करना जरुरी होता है नहीं कर पाते या
जिन बातों पर सबसे अधिक ध्यान देना होता है, नहीं दे पाते या ,
जो काम सबसे जरूरी हैं उस पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं...

अगर इन सब बातों पर ध्यान दिया जाय तो हर व्यक्ति सफल हो सकता है...
इन सब समस्याओं का एक ही हल है, और वो है फोकस....
जिदंगी में समस्या आयेगी ही, उसको खत्म कर लोगे तो दूसरी आ जायेगी और यही क्रम पूरी जिदंगी चलता रहेगा...
हमें अपना फोकस हमेशा सफलता मिलने पर मिलने वाले फल पर रखना चाहिए, अगर हम ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं ,यकीन मानिये, आपके सामने लाख समस्याएँ आयेँ ,तब भी आप रूकेंगे नहीं, थकेंगे नहीं, मंजिल पाकर ही दम लेंगे और तब दुनिया आपको एक विनर के रूप पहचानेगी....जो आपकी अब तक की पहचान से कहीं बढ़ी पहचान होगी, अतुलनीय मान सम्मान और गौरव की बात होगी, आपके लिये, आपके परिवार के लिये, आपसे जुड़े हर व्यक्ति के लिये.....
अगले अंक में फोकस कैसे बनाये रखें...
आपका शुभचितंक....
रवींद्र भट्ट

Jun 24, 2018

Why Income Inequality is Out of Control?

Income Inequality Out of Control


Income inequality historically leads to populism, nationalism and war. Help us put an end to this vicious cycle. Here is why income inequality is out of control:


 The 8 wealthiest people in the world OWN MORE WEALTH than 50% of the world's population combined, that's 3.75 billion people!!!


 The 1% richest people today have MORE WEALTH than all the other 99% of the planet's population.


 The wealth of the bottom 50% dropped by 41% between 2010 and 2015, whereas the wealth of the richest 62 people increased by $500 billion to $1.76 trillion, which is half of the world's wealth!!!


 1 in 9 people worldwide doesn't have enough to eat and more than 1 billion people live on less than $1.25 a day.


 The average wage of a CEO is 380 times bigger than the average employee wage.


 The United States has the highest income inequality among western industrialized nations and 76% of Americans live paycheck to paycheck. Moreover, the top 0.1% of American households have the same amount of wealth as the bottom 90%.


 America's 4 wealthiest households own as much as the bottom 40% (128 million people!).


 In USA, the share of wealth held by the top 3%rose from 44.8% in 1989 to 51.8% in 2007 and 54.4% in 2013, while the share held by the bottom 90% fell from 33.2% in 1989 to 24.7% in 2013.


 In the past decade, income concentration returned to the levels of the 1920s and presently private capital in the hands of billionaires represents 9% of global GDP compared to 3% 20 years ago.


 In India, the 15 richest people have more wealth than half of the Indian population, that's 650 million people!


 In Japan, the number of families with no savings grew from 5% in the 1980's to 30% in 2016!


 In the UK, 6.5 million households don't have enough savings to last them for 1 month. Did this cause Brexit?


 The annual increase in wealth of the richest 1,000 people in Britain (£28.508 billion) could pay 20 years' worth of grocery bills for all of the UK's users of food banks or it could pay a year's rent for over 3 million households.


 The richest 1% of Brazil's population have the same household income as the bottom 50%, that's almost 80 million Brazilians!


 Russia is one of the most unequal major economies in the world, with 62% of its wealth being held by 127,000 millionaires and 26% by 77 billionaires! This means there's only 12% of the country's wealth left for all the rest of Russians.


 The richest 20% of Romanians earn 8.3 times more than the poorest 20%.


 According to the World Bank, Colombia has the highest income inequality in the world outside of Africa and is only surpassed by 9 African nations.


 In China, more than one-third of all wealth is concentrated in the top 1 percent, while the majority of the population remains struggling despite strong economic growth.


 Almost 60% of the bottom 20% youth population (aged 20–24 years) in sub-Sahara Africahave fewer than 4 years of schooling, whereas in the top 20% youth population only 15% youngsters are in this situation.




Jun 23, 2018

सोशल मीडिया- नया दौर | Power of Social Media


दोस्तों,
बात बहुत महत्वपूर्ण है इसलिये आप इस लेख को ध्यान से पढ़ना और कोशिश करें कि पढ़ते समय किसी प्रकार से आपका ध्यान भटके नहीं, क्योंंकि ऐसा होने पर आपका नुकसान हो सकता है।

आज की मार्डन दुनिया में काम करने और करवाने के तरीकों में बहुत बदलाव आ चुके हैंं और बहुत तेजी से नये नये तरीके आते जा रहे हैं। इतनी तेजी से हर कोई अपने आप को ढाल भी नही पा रहे हैं, जिसका नुकसान स्टुडेंट से लेकर बेरोजगार, नौकरी ,बिजनेस करने वाले सभी को हो रहा है।

स्टडी करने के साथ साथ या बाद में हर किसी का उदेश्य अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये इनकम कमाना ही होता है, जिसमेंं समय समय  पर बदलाव आते रहते हैं,जो कई बार तनाव का कारण भी बन जाते हैं और इन सब बातों का असर उसकी लाइफ और फैमिली के साथ साथ  काम धंधे पर भी पड़ता है।

नौकरी या बिजनेस करने वाले को अपनी नौकरी या बिजनेस में समय के अनुसार बदलाव भी करने पड़ते  हैंं ,न करने पर  रिस्क और ज्यादा बढ़ सकता है ,जिससे हर कोई बचना चाहता है।

टैक्नोलाजी का लगातार बढ़ता इस्तेमाल ऐसा ही एक बदलाव है। वर्तमान में टैक्लोनाजी की मदद के बिना कोई नौकरी या बिजनेस चलाना लगभग नामुमकिन सा हो गया है। आज जिसके हाथ में इंटरनेट और स्मार्ट फोन है वह रोजाना 2-3 घंटे कुछ न कुछ करता ही रहता है।

कई लोग इस तकनीक का बहुत अच्छे से इस्तेमाल करके अपनी लाइफ को और भी आसान  और फायनेनशियली बेहतर बना रहे हैं,जबकि ज्यादातर लोग जाने अनजाने में इन शानदार मौको को पहचान नहीं पाते हैं।

चाहे फेसबुक हो या  यूट्यूब, इंटरनेट,व्हाट्सऐप या कुछ और सभी में रोजाना हर कोई काफी वक्त लगाते हैं।

आपको जानकर बड़ी हैरत होगी कि इन सभी प्लेटफार्म्स से हर कोई अपनी स्टडी, नौकरी या बिजनेस में तरक्की पा सकता है। बहुत कुछ और भी पा सकता है अगर किसी को इन टैक्नोलाजी का सही जानकारी  और इस्तेमाल करने का तरीका समझ में आ जाय,नहीं तो पुराने तरीकों  से काम करने के नुकसान होते रहेगें और इस तेज दुनिया में हमेशा पीछे ही रह जायेंगे।

सोशल मीडिया आज हर स्मार्ट फोन रखने वाले इंसान की डेली लाइफ का हिस्सा बन गया है, रोजाना 1-3 घंटे इसमें बिताता है ।
सोशल मीडिया में मुख्यतया जो प्लेटफार्म ज्यादातर लोग ईस्तेमाल करते हैं, वे हैं-

व्हाट्सएप,

फेसबुक,

ट्विटर,

लिंक्डइन,

गूगल प्लस।

ज्यादातर लोग रोजाना इनमें से 2 या 3  से या अधिक प्लेटफार्म पर सक्रिय रहते हैं,जिनसे कोई खास फायदा नही होता है बल्कि समय और धन का नुकसान ही होता है ,तनाव का भी कारण बन रहा है जिसका असर धीरे धीरे फैमिली लाइफ पर पड़ना शुरु होने लगता है ।
जो लोग सोशल मीडिया की ताकत को जानते हैं वे इसका फायदा अपने बिजनेस , नौकरी आदि में उठाते हैं।सबसे ज्यादा फायदे तो वो लोग उठाते हैं जो अपनी सोशल मीडिया की गतिविधियों को अलग ढंग से करते हैं जो उनको जमीन आसमान अंतर  जितना बड़ा रिजल्ट देते हैं। जो काम आप हम ऊपर बताये सोशल मीडिया चैनल्स में करते हैं ,ठीक वही काम ये स्मार्ट लोग उन खास सोशल मीडिया चैनल्स पर करते हैं जो उनको बहुत अच्छी  इनकम भी देते हैं एज ए बाई प्रोडक्ट ... 
ऐसे सोशल मीडिया चैनल्स को हम अल्टरनेटिव सोशल मीडिया चैनल्स कह सकते हैं
हो सकता है आपको ऐसे चैनेल्स की जानकारी हो पर शायद आपने उन पर गौर नही किया होगा क्योकिं ऐसी गोल्डन  अपरच्यूनिटी यानी सुनहरे मौके हमेशा किसी काम की शक्ल में होते हैं और अधिकांश लोग काम से बचना चाहते हैं। इसीलिये आपने भी ऐसे मौके को छोड़ दिया हो ।

लेकिन सबसे बड़ी समस्या सचमुच सही अल्टरनेटिव चैनल्स की पहचान करने मे आती है क्योकिं भेड़ की खाल में भेड़िया भी होते हैं। ऐसा हमेशा होता आया है और होता रहेगा।
इसका एक ही उपाय है, वो है हमारी समझदारी, हम कितने पढ़े लिखे,अनुभवी और समझदार हैं इन सबकी परीक्षा ऐसे सही गलत मौको को पहचानने में होती हैं

आम लोग ऐसे अवसरो को शक की नजर से देखते हैं बिना जाच पड़ताल किये और ऐसे शानदार मौको को ऐसे ही टरका देते हैं, जिसका अहसास उनको  काफी वक्त बाद होता है , जबकि समझदार व्यक्ति ऐसे मौको को अवसर यानी अपोरच्यूनिटी के रूप में देखता है और उसको समझने के लिये उसकी जाँच पड़ताल करता है ,अगर ऐसी परीक्षा में वह अवसर सही निकलता है और उसकी  सारी शंकाये दूर हो जाती हैं तो तब उस मौके को हाथ से जाने नहीं देता है,जो समय के साथ उसको हमेशा इस तेज गति से बदलती दुनिया में हमेशा आगे रखता है, उसका काम तेज गति से आगे बढ़ता है।
ऐसे ही लोग सफल होते हैं, लीडर होते हैं, विजेता होते हैं ।तब बाकी लोग उनका ही अनुसरण यानी फोलो करने लगते हैं।
यह हमारी सझदारी पर निर्भर करता है कि हम दूसरों को फोलो करें या लोग हमें फोलो करें।

अगर आप भी ऐसे अल्टरनेटिव चैनल्स का फायदा उठाना चाहते हैं तो मुझे पूछ सकते हैं।

आपका शुभचितंक...

रवींद्र भट्ट

9891773879


May 22, 2018

स्वास्थ्य आपकी बेहतरीन च्वाइस है | Why health is so Important Choice?

हम सभी इंसान  बहुत बड़ी आशाओं, सपनों और हसरतों के मालिक हैं  ,गुजरते समय के साथ साथ हम भी विकसित होते रहते हैं , बीच बीच कुछ न कुछ समस्यायें आकर हमारी प्रगति की गति को कुछ वक्त के लिये रोक भी देती हैं।
अनुभवों और दुनियादारी को देखते हुये इन समस्यायों का अनुमान लगाना कोई मुश्किल काम भी नहीं हैं।
ये समस्याये़ 90% से अधिक हैल्थ या रूपया पैसों से संबंधित होती हैं और दुनिया भर मे करीब 80% लोग इनका सामना जिदंगी भर करते रहते हैं ।

अचरज की बात तो यह है कि इतनी विकराल समस्या की और इसके समाधान के लिये हमारी शिक्षा व्यवस्था में कोई औपचारिक स्थान और योजना नहीं है।
बल्कि इतनी बड़ी बात हमारे विवेक के ऊपर छोड़ दी गई है ।
जबकि होना यह चाहिये था कि प्राथमिक कक्षा से लेकर कम से कम 12वीं कक्षा तक हैल्थ और वित्त संबधी  पूरा एक एक विषय होना चाहिये था ।
हमारी शिक्षा हमें नौकरी करने की सोच पर टिकी हुई है , हमें जिदगी में दुनियादारी और मुश्किलों का सामना करने के कौशल देने में हमारी शिक्षा प्रणाली समर्थ नहीं हो रही है।
इसलिये हमें ही यह जिम्मेदारी उठानी होगी अपने, अपने परिवार की खुशहाली की खातिर, साथ ही साथ यह हमारी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी भी बन जाती है ।
सबसे पहले हमें स्वास्थ्य की मूल बातें पता होनी चाहिये और इसके बारें में अधिक से अधिक जानकारियाँ हासिल करने के साथ अपने अपने घर में दैनिक बातचीत में इनको शामिल करना होगा ।अभी तक हम बीमारियों और दवाईयों को ही  अपनी बातचीत का हिस्सा बनाते आ रहे हैं , हमें अब यह बदलनी होगी बल्कि आरोग्य यानी वैलनेस को बातचीत का विषय बनाना होगा ।

आरोग्य यानी वैलनेस मतलब है बीमार ही न होना और शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ्य  होना ।
हर इसांन यही तो  चाहता है अपने लिये, अपने माँ - बाप, पति या पत्नी , बच्चों, भाई बहिनों आदि सबके लिये।
क्या आप भी ऐसा  ही चाहते हैं?

अगर आप ऐसा ही चाहते हैं तो इंतजार कीजिये अगले अंक का जिसमें स्वस्थ्य जीवन के 4 मूल सिद्धातों के बारें मे बात करूगाँ.

शेष अगले अंक में....

आपके सपरिवार आरोग्य , दीर्घ सुखी - समृद्ध जीवन की शुभकामनाओं के साथ.....

स्वस्थ्य जीवन ही सुखी जीवन है | Health is real wealth

शुभ प्रभात मित्रों🙏🏻

"स्वस्थ्य जीवन ही सुखी जीवन है"

जिस प्रकार स्कूल में हमने हिंदी, अंग्रेजी और गणित का बेसिक ग्यान लिया, इसीलिए हमें अपने जीवन में हिंदी, अंग्रेजी और गणित में समस्या नहीं आती है।
क्या यही बात आप स्वास्थ्य के बारे में कह सकते हैं?‼‼
स्वास्थ्य की पढ़ाई तो होती ही नहीं , इसीलिए स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
कई तो समस्या होने पर भी जागरूक नहीं होते,
स्वास्थ्य दो प्रकार का होता है-

* शारीरिक स्वास्थ्य-Physical health.
* मानसिक स्वास्थ्य- Mental health.

दोनों का एक दूसरे पर बहुत गहरा असर होता है 🤝

स्वास्थ्य अच्छा हो सकता है और खराब भी,आपके पास इन दोनों में से एक को चुनने का ही च्वाइस है।
एक साथ दोनो तरह का स्वास्थ्य नही हो सकता है।
खराब स्वास्थ्य के लिये , आपको कुछ अलग नहीं करना है बस जैसा चल रहा है , वैसे ही चलने दो, दुनिया की कोई भी ताकत आपके स्वास्थ्य को खराब होने से रोक नहीं सकेगी 🤔
अगर आप अच्छी सेहत चाहते हैं तो, तब आपको कुछ मेहनत करनी ही होगी!

अच्छा स्वास्थ्य  4 चीजों से बनता है-

1-  संतुलित और पौष्टिक भोजन- Healthy n Balance diet.
2- पर्याप्त शारीरिक व्यायाम-Adequate physical exercise.
3- पर्याप्त आराम- शरीर और दिमाग के लिये -Adequate rest for both body and mind.
4- सकारात्मक सोच -Positive Thinking.

इन चार बातों के आधार पर ही आपका स्वास्थ्य बनता और बिगड़ता है ।
अगले अंको में इन चार बातों के बारे मेंं एक एक करके आप तक जानकारी दूगाँ ।
*स्वास्थ्य का चुनाव आपके हाथों में है*

Mar 8, 2018

सही दिशा में आगे बढ़ना क्यो जरूरी है | Why to move forward in life is so important?


सफल जीवन का मंत्र नंबर 2

"सही दिशा में ही आगे बढ़े"

*दोस्तों हम सभी अपने कार्य क्षेत्र में और जीवन मे सफल होना चाहते हैं, इस बारें में मैने एक लेख - "क्या आपने अपने लक्ष्य बनाये हैं?" पोस्ट किया था, आज उसके आगे की बात करता हूँ।*

*जीवन में आगे बढ़ने के लिये जितना जरूरी लक्ष्य निर्धारित करना है ,उससे अधिक जरूरी बात है सही दिशा में चलना।*

👉🏻जब आप सुबह घर से निकलते हैं तो आपको पता होता है कि आपको कहाँ जाना है और आप वहां पहुँचते हैं ,
*सोचिये अगर आपको यह नहीं पता हो कि आप को कहाँ जाना है तो भला आप क्या करेंगे?*
*इधर उधर भटकने में ही समय व्यर्थ हो जायेगा.*

*इसी तरह इस जीवन में भी यदि आपने अपने लिए लक्ष्य नहीं बनाये हैं तो आपकी* *ज़िन्दगी तो चलती रहेगी पर जब आप बाद में पीछे मुड़ कर देखेंगे* *तो शायद आपको* *पछतावा हो कि आपने कुछ खास achieve  नहीं किया!*!

*लक्ष्य व्यक्ति को एक सही दिशा देता है. उसे बताता है कि कौन सा काम उसके लिए जरूरी है और कौन सा नहीं.  यदि goals clear हों तो हम उसके मुताबिक अपने आप को तैयार करते हैं.*

*👉🏻हमारा subconscious mind हमें उसी के अनुसार act करने के लिए प्रेरित करता है.*
*दिमाग में लक्ष्य साफ़ हो तो उसे पाने के रास्ते भी साफ़ नज़र आने लगते हैं और इंसान उसी दिशा में अपने कदम बढा देता है.*

अतः यह बहुत ही जरूरी है कि आप अपने लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उन लक्ष्यों को पाने के एकदम सही रास्ते पर चले, नहीं तो असफल होने के अलावा हमारे हाथों से सबसे बेशकीमती समय भी निकल जायेगा ,जो आप  कभी वापस खरीद भी नहीं सकते है...
आपकी सर्वांगीण सफलता की शुभकामनाओं के साथ आपका शुभाकांक्षी...
रवीन्द्र भट्ट

Mar 6, 2018

आपने अपने कैसे लक्ष्य बनाए हैं?| What kind of goals should we make?

यदि  आपसे पूछा जाये कि क्या आपने अपने लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित कर रखे हैं तो आपके सिर्फ दो ही जवाब हो सकते हैं: हाँ या ना .

*अगर जवाब हाँ है तो ये बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि ज्यादातर लोग तो बिना किसी निश्चित लक्ष्य के ही ज़िन्दगी बिताये जा रहे हैं और आप उनसे कहीं बेहतर स्थिति में हैं*

पर यदि जवाब ना है तो ये थोड़ी चिंता का विषय है.
थोड़ी इसलिए क्योंकि भले ही अभी आपका कोई लक्ष्य ना हो पर जल्द ही सोच-विचार कर के अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं.
*लक्ष्य या Goals  होते क्या हैं?*
*लक्ष्य एक ऐसा कार्य है जिसे हम सिद्ध करने की मंशा रखते हैं* *Goal is a task which we intend to accomplish*.
कुछ examples लेते हैं:
एक  student का लक्ष्य हो सकता है: ” Final Exams  में 80% से ज्यादा marks लाना.”

एक employee लक्ष्य हो सकता है अपनी performance  के basis पे promotion पाने का.

एक house-wife का लक्ष्य हो सकता है :” Home based business कि शुरुआत करना.

एक blogger का लक्ष्य हो सकता है:” अपने ब्लॉग कि page rank शुन्य से तीन तक ले जाना” .
एक समाजसेवी का लक्ष्य हो सकता है:” किसी गाँव के सभी लोगों को साक्षर बनाना” 

इस प्रकार के लक्ष्य केवल एक पक्षीय हैं ,एक पक्षीय का मतलब है कि ये लक्ष्य अपने रोल के अनुसार तय किये जा रहे हैं-एक स्टुडेंट के रूप में, इंप्लोई के रूप में, गृहिणी के रुप में आदि आदि।
पर यहां पर मेरा असली मतलब लक्ष्य किसी रोल के अनुसार निर्धारित करना नहीं है। क्योंकि रोल के अनुसार लक्ष्य अगर आप बनाकर हासिल भी कर सकते हैं पर बहुत सारे बहुत महत्वपूर्ण जीवन के लक्ष्य जो आपको एक बेहतरीन इंसान के रूप में बनायेंगे, वो छूट जायेंगे ।एक बेहतरीन और सफल इंसान बनने का लक्ष्य ही आपके सभी लक्ष्यों का अंतिम लक्ष्य होता है ।
"एक सधे तो सब सधे"
यह लक्ष्य आपके सभी लक्ष्यों को पूरा कर देता है।
*तो आप क्या चाहेंगे? आधी अधूरी सफलता या सर्वांगीण सफलता?*
जीवन एक ही बार मिलता है , इस जीवन में लक्ष्य भी इसी प्रकार के बनाये जाने चाहिए। दुनिया में बहुत लोग अपने रोल के हिसाब से बहुत सफल हुये हैं पर वे अपने जीवन लक्ष्यों को न बना पाने के कारण बाकी चीजों में फेल हुये और भरपूर तरीके से जी नहीं पाये...
केवल एक दो मामलों मे सफलता पाने मात्र से जीवन सफल  तो नहीं माना जा सकता है।
कोई व्यक्ति अनुचित तरीकों से बहुत धन संपत्ति जमाकर लेता है या कोई बिजनेस से धनवान बन जाता है पर स्वास्थ्य का नाश कर लेता है तो ऐसी सफलता क्या सही है।
जीवन में सही और सर्वांगीण विकास के लक्ष्य कुछ ऐसे हो सकते हैं-

*आर्थिक आजादी.*

*समय की आजादी*

*अच्छा स्वास्थ्य*

*बहुत अच्छा बैंक बैलेंस या निवेश*

*सपनों का घर.*

*सपनों की गाड़ी*

*देश- विदेश पर्यटन .*

*मान सम्मान  पाना*

*बच्चों को बेहतरीन शिक्षा दिलाना*

*अपनी हौबी को पूरा करना या अपने बच्चों की हाबी को पूरा करना.*

*समाज सेवा व परोपकार  कार्य करना*

*अपनी इच्छानुसार कोई और नेक काम करना..*

ऐसे की कम या ज्यादा लक्ष्य बनाकर हासिल करना ही एक सफल जीवन माना जा सकता है.
आपका शुभाकांक्षी...
रवीन्द्र भट्ट

Feb 28, 2018

लक्ष्यहीन जीवन , बगैर लक्ष्य की समुद्र में भटकती नाव जैसा है ।what type of Goals Me Should make.

*लक्ष्यहीन जीवन , बगैर लक्ष्य की समुद्र में डोलती भटकती नाव  जैसा है...*

*जीवन में सही लक्ष्य का होना ज़रूरी है सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए*

जब आप सुबह घर से निकलते हैं तो आपको पता होता है कि आपको कहाँ जाना है और आप वहां पहुँचते हैं , सोचिये अगर आपको यह नहीं पता हो कि आप को कहाँ जाना है तो भला आप क्या करेंगे?
इधर उधर भटकने में ही समय व्यर्थ हो जायेगा.
*इसी तरह इस जीवन में भी यदि आपने अपने लिए लक्ष्य नहीं बनाये हैं तो आपकी ज़िन्दगी तो चलती रहेगी पर जब आप बाद में पीछे मुड़ कर देखेंगे तो शायद आपको पछतावा हो कि आपने कुछ खास achieve  नहीं किया!!*

*लक्ष्य व्यक्ति को एक सही दिशा देता है. उसे बताता है कि कौन सा काम उसके लिए जरूरी है और कौन सा नहीं.*

*👉🏻यदि goals clear हों तो हम उसके मुताबिक अपने आप को तैयार करते हैं. हमारा subconscious mind हमें उसी के अनुसार act करने के लिए प्रेरित करता है. दिमाग में लक्ष्य साफ़ हो तो उसे पाने के रास्ते भी साफ़ नज़र आने लगते हैं और इंसान उसी दिशा में अपने कदम बढा देता है.*

*दुनियाभर में सभी सफल लोग इस प्रकार के सपने देखते हैं और इनको पाने का लक्ष्य बनाते हैं। और अपनी बुद्धि,ऊर्जा और जूनून से इन सबको पाने में कामयाब हो जाते हैं , वे एक्स्ट्रा ओर्डिनरी लोग बन जाते हैं और समाज में सफलतम लोगों में गिने जाते हैं, दूसरों के रोल माडल बन जाते हैं।*

👉🏻आप भी इनमें सबको या जितना हो सके , अपना लक्ष्य बनायें और इस एक बार मिलने वाले जीवन को अविस्मरणीय बनाकर जीवन का आनंद लीजिये-

*1- मनपसंद इनकम और धन संपत्ति।यानी आर्थिक आजादी, समृध्दी*।(इसके बगैर हमारी जिंदगी दूसरों के रहमोकरम पर रहने लगती और आर्थिक संकट का कारण यही होता है)

*2- मनपसंद तरीके से समय बिताने की आजादी।*
(हमारा मन तो करता है कुछ और करने के लिये लेकिन  मजबूरी में करते कुछ और हैं, ऐसा क्या किया जाय कि मुझे मनपसंद काम करने के लिये समय की कमी न रहे)

*3- अपना और परिवार में सभी परिजनों का अच्छा स्वास्थ्य।*
(सेहत के बारें हम फिक्रमंद तब होते हैं जब  सेहत खराब हो जाती है, ऐसा क्या किया जाय कि किसी की सेहत  कभी खराब होने की नौबत ही न आये )

*4-  सुरक्षित भविष्य ।*
(क्या भविष्य में भी काम ठीक चलता रहेगा ? क्या तब भी इनकम आ सकेगी अगर काम न हो पाये  या किसी अनहोनी की स्थिति में मुझे या मेरी फैमिली को किसी के आगे हाथ फैलाना पड़े)

*5-  समाज सेवा ।*
( अगर  ज्यादा साधन होते तो मैं और बेहतरीन समाज की सेवा कर सकता, ज्यादा समृद्धी ज्यादा समाज सेवा)

*6-  मान सम्मान*
( क्या मुझे सचमुच में लोग मन से सम्मान देते हैं या अपना काम निकलने के लिये चापलूसी करते हैं?
मेरी आने वाली पीढ़ियाँ, दूसरे लोग, समाज मुझे किस तरह के इंसान के रूप में मुझे याद रखना चाहेंगे?क्या मैं वैसे काम कृ रहा हूँ जिससें मैं मनचाहा मान सम्मान पा सकूँ?)

और भी वह सबकुछ जो आप इसके अलावा पाना चाहते हैं।

*याद रखिये ,आप वही बन जाते हैं जो आप सोचते हैं, आप जो हैं,जैसे हैं उसका 99% कारण आप ही हैं दूसरे केवल कारण केवल 1% ही होते हैं...*

दुनिया में सभी सफल मृत या जीवित व्यक्तियों की कहानी देखिये, सुनिये, आपको यही बात पता लगेगी...

आप अपने मन की बात मुझसे शेयर कर सकते हैं

आपका शुभाकांक्षी..
रवींद्र भट्ट

सही शुरुआत कैसे करें । How to start in Right Manner

“एक नयी शुरुआत” – जरूर पढ़ें यह लेख आपकी जिंदगी बदल सकता हैं (Rules of Success) जीवन (Life) में हमारे पास अपने लिए मात्र 3500 दिन (9 वर्ष व 6...