Share via Whatsapp

Showing posts with label success. Show all posts
Showing posts with label success. Show all posts

Jun 24, 2020

सही शुरुआत कैसे करें । How to start in Right Manner




“एक नयी शुरुआत” – जरूर पढ़ें यह लेख आपकी जिंदगी बदल सकता हैं (Rules of Success)



जीवन (Life) में हमारे पास अपने लिए मात्र 3500 दिन (9 वर्ष व 6 महीने) ही होते है!

वर्ल्ड बैंक ने एक इन्सान की औसत आयु 78 वर्ष मानकर यह आकलन किया है जिसके अनुसार हमारे पास अपने लिए मात्र 9 वर्ष व 6 महीने ही होते है| इस आकलन के अनुसार औसतन 29 वर्ष सोने में, 3-4 वर्ष शिक्षा में, 10-12 वर्ष रोजगार में, 9-10 वर्ष मनोरंजन में, 15-18 वर्ष­ अन्य रोजमरा के कामों में जैसे खाना पीना, यात्रा, नित्य कर्म, घर के काम इत्यादि में खर्च हो जाते है| इस तरह हमारे पास अपने सपनों (Dreams) को पूरा करने व कुछ कर दिखाने के लिए मात्र 3500 दिन अथवा 84,000 घंटे ही होते है|

“संसार की सबसे मूल्यवान वस्तु समय ही है”| लेकिन वर्तमान में ज्यादातर लोग निराशामय जिंदगी (Life) जी रहे है और वे इंतजार कर रहे होते है कि उनके जीवन में कोई चमत्कार होगा, जो उनकी निराशामय जिंदगी को बदल देगा| दोस्तों वह चमत्कार आज व अभी से शुरू होगा और उस चमत्कार को करने वाले व्यक्ति आप ही है, क्योंकि उस चमत्कार को आप के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं कर सकता|

इस शुरुआत के लिए हमें अपनी सोच व मान्यताओ (beliefs) को बदलना होगा, क्योंकि

“हमारे साथ वही होता है जो हम मानते है|”

Friends, वैज्ञानिकों के अनुसार भौंरे (Bumblebee) का शरीर बहुत भारी होता है, इसलिए विज्ञान के नियमो के अनुसार वह उड़ नहीं सकता| लेकिन भौंरे को इस बात का पता नहीं होता एंव वह यह मानता है की वह उड़ सकता है इसलिए वह उड़ पाता है|

सबसे पहले हमें इस गलत धारणा (Wrong Belief) को बदलना होगा कि हमारे साथ वही होता है जो भाग्य (Bhagya) में लिखा होता है| क्योंकि ऐसा होता तो आज हम ईश्वर (God) की पूजा न कर रहे होते बल्कि उन्हें बदुआएं दे रहे होते|

हमारे साथ जो कुछ भी होता है उसके जिम्मेदार हम स्वंय होते है (We are responsible for What we are) इसलिए खुश रहना या ना रहना हम पर ही निर्भर (depend) करता है|

“भगवान उसी की मदद करते है जो अपनी मदद खुद करता है”

अगर कोई व्यक्ति यह सोचता है की हमारे साथ जो कुछ भी होता है, वह हमारे हाथ में नहीं है तो वह व्यक्ति या तो इस गलत धारणा (Wrong Belief) को बदल दे या आगे इस लेख (Hindi Article) को न पढे|

जीवन के नियम :- Rules of life

हम एक नयी शुरुआत करने जा रहे है और इसके लिए हमें कुछ नियमो का पालन करना होगा| ये नियम आपकी जिंदगी बदल देंगे ( Rules That can Change Your Life in Hindi) :-

1- आत्मविश्वास (Self Confidence) :-

आत्मविश्वास से आशय “स्वंय पर विश्वास एंव नियंत्रण” (Believe in Yourself) से है | दोस्तों हमारे जीवन में आत्मविश्वास (Self Confidence) का होना उतना ही आवश्यक है जितना किसी फूल (Flower) में खुशबू (सुगंध) का होना, आत्मविश्वास (Self Confidence) के बगैर हमारी जिंदगी एक जिन्दा लाश के समान हो जाती है| कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रतिभाशाली क्यों न हो वह आत्मविश्वास के बिना कुछ नहीं कर सकता| आत्मविश्वास ही सफलता (Success) की नींव है, आत्मविश्वास की कमी के कारण व्यक्ति अपने द्वारा किये गए कार्य पर संदेह करता है| आत्मविश्वास (Self Confidence) उसी व्यक्ति के पास होता है जो स्वंय से संतुष्ट होता है एंव जिसके पास दृड़ निश्चय, मेहनत (Hardwork) व लगन (Focused), साहस (Fearless ) , वचनबद्धता (Commitment) आदि संस्कारों की सम्पति होती है|

#आत्मविश्वास कैसे बढाएं#:- How To Improve Self Confidence In – Hindi

  1. स्वंय पर विश्वास रखें (Believe in Yourself), लक्ष्य बनायें (make smart goals) एंव उन्हें पूरा करने के लिए वचनबद्ध रहें| जब आप अपने द्वारा बनाये गए लक्ष्य (Goals) को पूरा करते है तो यह आपके आत्मविश्वास (Self Confidence) को कई गुना बढ़ा देता है|
  2. खुश रहें (Be Happy), खुद को प्रेरित करें (Motivate Yourself), असफलता (Failure) से दुखी न होकर उससे सीख लें क्योंकि “experience हमेशा bad experience से ही आता है”
  3. सकारात्मक सोचें (Think Positive) , विनम्र रहें एंव दिन की शुरुआत किसी अच्छे कार्य से करें (starting the day with a positive attitude)|
  4. इस दुनिया में नामुनकिन कुछ भी नहीं है – Nothing is Impossible in this world| आत्मविश्वास का सबसे बड़ा दुशमन किसी भी कार्य को करने में असफलता होने का “डर” (Fear of Failure) है एंव डर को हटाना है तो वह कार्य अवश्य करें जिसमें आपको डर लगता है| – Darr ke aage jeet hai
  5. सच बोलें, ईमानदार रहें, धूम्रपान न करें, प्रकृति से जुड़े, अच्छे (Good) कार्य करें , जरुरतमंद की मदद करें (Be Helpful)| क्योंकि ऐसे कार्य आपको सकारात्मक शक्ति (positive power) देते हैं वही दूसरी ओर गलत कार्य एंव बुरी आदतें (Bad Habits) हमारे आत्मविश्वास को गिरा देते हैं|
  6. वह कार्य करें जिसमें आपकी रुचि हो एंव कोशिश करें कि अपने करियर (Career) को उसी दिशा में आगे ले जिसमें आपकी रुचि हो|
  7. वर्तमान में जियें (Live in Present) , सकारात्मक सोचें (Think Positive), अच्छे मित्र बनायें, बच्चों से दोस्तीं करें, आत्मचिंतन करें|

2- स्वतंत्रता (Independence):-

स्वतंत्रता का अर्थ स्वतन्त्र सोच एंव आत्मनिर्भरता से हैं|

"हमारी खुशियों का सबसे बड़ा दुश्मन निर्भरता (Dependency) ही है एंव वर्तमान में खुशियाँ कम होने का कारण निर्भरता का बढ़ना ही है”“सबसे बड़ा यही रोग क्या कहेंगे लोग (Sabse bada rog kya kahenge log)”:- 


ज्यादातर लोग कोई भी कार्य करने से पहले कई बार यह सोचते है की वह कार्य करने से लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे या क्या कहेंगे और इसलिए वे कोई निर्णय ले ही नहीं पाते एंव सोचते ही रह जाते है एंव समय उनके हाथ से पानी की तरह निकल जाता है| ऐसे लोग बाद में पछताते हैं| इसलिए दोस्तों ज्यादा मत सोचिये जो आपको सही लगे वह कीजिये क्योंकि शायद ही कोई ऐसा कार्य होगा जो सभी लोगों को एक साथ पसंद आये|अपनी ख़ुशी को खुद नियंत्रण (control) कीजिये:- 

वर्तमान में ज्यादातर लोगों की खुशियाँ (Happiness) परिस्थितियों पर निर्भर हैं| ऐसे लोग अनुकूल परिस्थिति में खुश (Happy) एंव प्रतिकूल परिस्थियों में दुखी (Sad) हो जाते है| उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति का कोई काम बन जाता है तो वह खुश (Happy) एंव काम न बनने पर वह दुखी हो जाता है| दोस्तों हर परिस्थिति में खुश रहें क्योंकि प्रयास करना हमारे हाथ में है लेकिन परिणाम अथवा परिस्थिति हमारे हाथ में नहीं है| परिस्थिति अनुकूल या प्रतिकूल कैसी भी हो सकती है लेकिन उसका response अच्छा ही होना चाहिए क्योंकि response करना हमारे हाथ में है|

3-आत्मनिर्भर बनें:- 

दोस्तों निर्भरता ही खुशियों की दुशमन है इसलिए जहाँ तक हो सके दूसरों से अपेक्षाओं कम करें, अपना कार्य स्वंय करें एंव स्वालंबन अपनाएं दूसरों के कर्मों या विचारों से दुखी नहीं होना चाहिए क्योंकि दूसरों के विचार या कर्म हमारे नियंत्रण में नहीं है|

“अगर आप उस बातों या परिस्थियों की वजह से दुखी हो जाते है जो आपके नियंत्रण में नहीं है तो इसका परिणाम समय की बर्बादी व भविष्य पछतावा है”

4- वर्तमान में जिएं (Live in Present):-

दोस्तों हमें दिन में 70,000 से 90000 विचार (thoughts) आते है और हमारी सफलता एंव असफलता इसी विचारों की quality (गुणवता) पर निर्भर करती हैं| वैज्ञानिकों के अनुसार ज्यादातर लोगों का 70% से 90% तक समय भूतकाल, भविष्यकाल एंव व्यर्थ की बातें सोचने में चला जाता है| भूतकाल हमें अनुभव देता है एंव भविष्यकाल के लिए हमें planning (योजना) करनी होती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं की हम अपना सारा समय इसी में खर्च कर दें| दोस्तों हमें वर्तमान में ही रहना चाहिए और इसे best बनाना चाहिए क्योंकि न तो भूतकाल एंव न ही भविष्यकाल पर हमारा नियंत्रण है|


“अगर खुश रहना है एंव सफल होना है तो उस बारे में सोचना बंद कर दें जिस पर हमारा नियंत्रण न हो।मेहनत एंव लगन (Hard work and Focus):-दोस्तों किसी विद्वान् ने कहा है की कामयाबी, मेहनत से पहले केवल शब्दकोष में ही मिल सकती है| मेहनत (Hard Work) का अर्थ केवल शारीरिक काम से नहीं है, मेहनत शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार से हो सकती है| अनुभव यह कहता है की मानसिक मेहनत, शारीरिक मेहनत से ज्यादा मूल्यवान होती है|कुछ लोग लक्ष्य (Target) तो बहुत बड़ा बना देते है लेकिन मेहनत नहीं करते और फिर अपने अपने लक्ष्य को बदलते रहते है| ऐसे लोग केवल योजना(planning) बनाते रह जाते है|

मेहनत व लगन से बड़े से बड़ा मुश्किल कार्य आसान हो जाता है| अगर लक्ष्य को प्राप्त करना है तो बीच में आने वाली बाधाओं को पार करना होगा, मेहनत करनी होगी, बार बार दृढ़ निश्चय से कोशिश करनी होगी|

“असफल लोगों के पास बचने का एकमात्र साधन यह होता है कि वे मुसीबत आने पर अपने लक्ष्य को बदल देते है|”

कुछ लोग ऐसे होते है जो मेहनत तो करते है लेकिन एक बार विफल होने पर निराश होकर कार्य को बीच में ही छोड़ देते है इसलिए मेहनत के साथ साथ लगन व दृढ़ निश्चय (Commitment) का होना भी अति आवश्यक है|

“अगर कोई व्यक्ति बार बार उस कार्य को करने पर भी सफल नहीं हो पा रहा तो इसका मतलब उसका कार्य करने का तरीका गलत है एंव उसे मानसिक मेहनत करने की आवश्यकता है|”

5- व्यवहारकुशलता:-

व्यवहारकुशल व्यक्ति जहाँ भी जाए वह वहां के वातावरण को खुशियों से भर देता है ऐसे लोगों को समाज सम्मान की दृष्टी से देखा जाता है| ऐसे लोग नम्रता व मुस्कराहट (Smile) के साथ व्यवहार करते है एंव हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते है| शिष्टाचार ही सबसे उत्तम सुन्दरता है जिसके बिना व्यक्ति केवल स्वयं तक सीमित हो जाता है एंव समाज उसे “स्वार्थी” नाम का अवार्ड देता है|

“जब आपके मित्रों की संख्या बढने लगे तो यह समझ लीजिये कि आप ने व्यवहारकुशलता का जादू सीख लिया है|”

शिष्टाचारी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र भी जाए वहा उनके मित्र बन जाते है जो उसके लिए जरुरत पड़ने पर मर मिटने के लिए तैयार रहते है|

चरित्र  व्यवहारकुशलता की नींव है एंव चरित्रहीन व्यक्ति कभी भी शिष्टाचारी नहीं बन सकता| चरित्र, व्यक्ति की परछाई होती है एंव समाज में व्यक्ति को चहरे से नहीं बल्कि चरित्र से पहचाना जाता है| चरित्र का निर्माण नैतिक मूल्यों, संस्कारों, शिक्षा एंव आदतों से होता है|

व्यवहारकुशल व्यक्तियों की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है की वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहते है|

वर्तालाप दक्षता, व्यवहारकुशलता का महत्वपूर्ण हिस्सा है| वाणी में वह शक्ति है जो वातावरण में मिठास घोल कर उसे खुशियों से भर सकती है या उसमे चिंगारी लगा कर आग भड़का सकती है|

“words can change the world” (शब्द संसार बदल सकते है|)

सोच समझ कर बोलना, कम शब्दों में ज्यादा बात कहना, व्यर्थ की बातें न करना, अच्छाई खोजना, तारीफ़ करना, दुसरे की बात को सुनना एंव महत्त्व देना, विनम्र रहना, गलतियाँ स्वीकारना इत्यादि वार्तालाप के कुछ basic नियम है|

इन पांच नियमों में इतनी शक्ति है कि ये आपकी लाइफ बदल देंगे (change your Life) और आपके सपनों को हकीकत में बदलने की शक्ति जगाएंगे| अंत में एक ही बात

“जरूरतमंद की मदद कीजिये क्योंकि क्या पता कल आपको किसी की मदद की जरुरत हो”

शुभकामनाओं  सहित 

Sep 8, 2019

सफलता क्या है। What is Success?

सफलता क्या है?


*हर इंसान अपनी लाइफ में सफल होना चाहता है इसीलिये वह हमेशा बेहतर अवसरों को ढूँढता है।*
सफलता का मतलब सबके लिये एक जैसा नहीं होता, सबके लिये इसका मतलब अलग अलग होता है..

*हमें समझना होगा कि  आखिरकार यह सफलता क्या है,जिसके लिये लोग इतनी मेहनत करने के लिये तैयार होते हैं,छोटी बड़ी तकलीफ उठाने के लिये भी तैयार हो जाते हैं।*

*दुनियाँभर में सफलता के बारें में काफी अध्ययन किया गया है ।सफलता अनेक रूपों मे होती  हैं जैसे-*

*1- आर्थिक सफलताःः* धनी होना
*2-  निरोगी रहनाःः* शरीर और मन से हमेशा सेहतमंद रहना,
*3- आध्यात्मिक सफलता*: धार्मिक विकास
*4-  सामाजिक सफलताःः* समाज में मान सम्मान 
*5-  पारिवारिक सफलताः* खुशहाल पारिवारिक जीवन
*6- मानसिक सफलताः* सही सोच और समझ का होना और विकसित होते रहना 

सफलता के इनके अलावा और  भी रूप हो सकते हैं।हर कोई इनमें से सभी या कुछ ही सफलताओं को हासिल कर अपने आप को सफल इंसान समझ सकता है।

*दुनियाँ में सफल और बुद्धिमान लोगों के विचारों के अनुसार केवल कुछ सफलताओं को पाने से ही सफल जीवन नहीं माना जा सकता है।  नीचे बताई गई सफलताओं के  होने पर  एक सही सफल जीवन कहा जा सकता है-*
1- *मनचाही इनकम यानी आर्थिक आजादी।*
2- *मनपसंद तरीके से समय बिताना यानी समय की आजादी* । 
3- *लम्बी आयु और बेहतर स्वास्थ्य  ।*
4- *सुरक्षित भविष्य ।*
5- *मान सम्मान ।*
6- *देश-विदेश यात्रा ।*
7 - *समाज सेवा और दूसरो को सफल बनाने में मदद करना |*
8- *तनाव-मुक्त जीवन यानी खुशहाल जिदंगी*
9- *मनपंसद लाइफ स्टाइल ,घर, गाड़ी, बच्चों को बेहतर शिक्षा,बिरासत आदि आदि...*

*और अनेक ऐसी बातें जो हम ड्रीम लाइफ में चाहते हैं। एक सफल लाइफ का हिस्सा हो सकती हैं...*

इन सब सफलताओं को पाने के लिये निसंदेह कुछ टाइम भी लगेगा और मेहनत भी..कुछ ही लोग ऐसा करने का जज्बा और धीरज रखते हैं इसलिये कम लोग ही ऐसी शानदार लाइफ जीते हैं...

*जो भी इंसान इन सबको पाने के लिये जरूरी जानकारी हासिल करके धीरज के साथ मेहनत करेगा उनको एक दिन यह सब हासिल भी हो जायेगा....

अब कुछ मिनट कल्पना करें कि यह सब आपकी लाइफ में हासिल हो गया है और आपको कैसा महसूस हो रहा है करीब -4-5 मिनट इसी ख्वाब में डूबें रहें...

इन सब सफलताओं के पाने के लिये कुछ गुणों का होना जरूरी है,जैसे:-
*1- निरंतर ग्यान में वृद्धि करते रहने के साथ काम करना ।*
*2- धीरज,*
*3- समर्पण,*
*4- जोश,जुनून*
*5- हमेशा लक्ष्य पर फोकस टिकाये रखना.....*

✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨
*अब आपने अपनी लाइफ में इन सब सफलताओं को हासिल करने का लक्ष्य बनाना है ,इन सबको हासिल करने के लिये सभी जरूरी जानकारियाँ, प्लेटफार्म साधन हमारे पास पहले से हैं..*
✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨✨

*बस सीखना और काम शूरू करना है, इसके लिये  कुछ साल तक रोजाना कुछ वक्त सीखने और  कुछ काम करने कमिटमेंट आपने करना है ।*
*रिजल्ट में ये सब सफलतायें आपके हाथ में होंगी..*

आपकी ऐसी शानदार सफल लाइफ होने की शुभकामनाओं के साथ...
आपका सच्चा सहयोगी..
रवींद्र भट्ट...😊🤝🏻
9891773879

Aug 17, 2018

सफलता की ताकत- फोकस। secret of success : Focus.

इस दुनिया में लगभग हर व्यक्ति अपनी तरक्की चाहता है और उसके लिये मेहनत भी करता है। कभी तरक्की के बढ़िया और  अच्छे रास्ते भी मिल जाते हैं जिस पर कई लोग अपनी मेहनत से सफल भी हो जाते हैं।
पर कई लोग चाहने और मेहनत करने के बावजूद सफल नहीं ह़ो पाते हैं,
मनमाफिक सफलता न मिलने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, पर सबसे बड़ा कारण एक ही है और वो है- फोकस न होना।

ज्यादातर लोगों का फोकस रिजल्ट यानी सफल होने पर मिलने वाले फायदों पर नही होता बल्कि
मेहनत करने के दौरान सामने आने वाली प्रोबलम्स पर हो जाता है और वही पर या तो अटक जाते हैं या,
सफलता के लिये जरुरी मेहनत को देखकर घबरा जाते हैं और मैदान छोड़ देते हैं, या
जितना मेहनत करना जरुरी होता है नहीं कर पाते या
जिन बातों पर सबसे अधिक ध्यान देना होता है, नहीं दे पाते या ,
जो काम सबसे जरूरी हैं उस पर ध्यान ही नहीं दे पाते हैं...

अगर इन सब बातों पर ध्यान दिया जाय तो हर व्यक्ति सफल हो सकता है...
इन सब समस्याओं का एक ही हल है, और वो है फोकस....
जिदंगी में समस्या आयेगी ही, उसको खत्म कर लोगे तो दूसरी आ जायेगी और यही क्रम पूरी जिदंगी चलता रहेगा...
हमें अपना फोकस हमेशा सफलता मिलने पर मिलने वाले फल पर रखना चाहिए, अगर हम ऐसा करने में कामयाब हो जाते हैं ,यकीन मानिये, आपके सामने लाख समस्याएँ आयेँ ,तब भी आप रूकेंगे नहीं, थकेंगे नहीं, मंजिल पाकर ही दम लेंगे और तब दुनिया आपको एक विनर के रूप पहचानेगी....जो आपकी अब तक की पहचान से कहीं बढ़ी पहचान होगी, अतुलनीय मान सम्मान और गौरव की बात होगी, आपके लिये, आपके परिवार के लिये, आपसे जुड़े हर व्यक्ति के लिये.....
अगले अंक में फोकस कैसे बनाये रखें...
आपका शुभचितंक....
रवींद्र भट्ट

Feb 20, 2018

सही कैरियर कैसा होता है। what is right career

हर कोई अपने और हर माँ बाप अपने बच्चों के कैरियर के बारे मे सबसे अधिक फिक्रमन्द रहता है।
किसी भी क्षेत्र में कैरियर बनाने से पहले कुछ बुनियादी बातें सभी सोचते हैं पर वाकई कैरियर किसे कहते हैं, इस बारे में सबकी सोच एक जैसी नहीं है।
कैरियर चुनने से पहले कुछ बुनियादी बाते पता होनी चाहिए नहीं तो जीवनभर निराशा और असंतोष का सामना करना पड़ सकता है।
कैरियर का मतलब क्या है?
यानी कैरियर किसे कहते है?

"जो काम आपको सम्मानजनक तरीक़े से अपनी और अपने आश्रितों की सभी बेसिक जरूरतों की पूर्ति करने के साथ साथ आपके स्वास्थ्य को अच्छा रखते हुये आपकी इच्छित आरामदायक सुविधायें दे सके, आपको और आपके आश्रितों को आर्थिक सुरक्षा दे सके और आपके आत्म सम्मान में वृद्धि करे, वह काम ही कैरियर है"

क्योंकि मानव जीवन एक बार ही मिलता है और सुख सुविधाओं से परिपूर्ण अपना और परिवारिक जीवन जीना हर कोई चाहता है।
आमतौर पर किसी भी नौकरी(Job) या साधारण बिजनेस (Self Employment )या पेशे (Profession) से ऐसी सुविधायें नहीं मिलती है ।
समय सबके लिये बराबर ही होता है और हर सुविधाओं के लिये अलग अलग काम करना भी संभव नहीं होता है ,  जबकि मन में यह सबपाने की चाहत तो रहती है । जिसके कारण निराशा, असंतोष और तनाव पैदा होकर बढ़ने लगता है।
इस पैमाने पर वर्तमान में लगभग सभी नौकरियां और बिजनेस खरे नहीं उतरते हैं। अब  कैरियर में सैलरी को ज्यादा अहमियत दी जानी लगी है पर उसके बदले में शारीरिक और मानसिक तनाव भी बहुत बड़ रहा है , संतुलित जीवन जीना मुश्किल लगने लगता और समझौते यानी comromised life जीना शुरु होने लगता है...

लाइफ डेवलेपमेंट प्लानिंग से ही असली सुखी समृद्ध जीना सभंव है।

अगर आप अपना और अपने बच्चों के लिये ऐसा सुख समृद्धि चाहते हैं तो आप मुझसे संपर्क कर सकते हैं..9891773879.

Dec 26, 2017

क्या आप अपनी ideal life के बारे में सोचते हैं?

*दोस्तों अगर मै अपने आस पास देखता हूँ तो मुझे इक्का-दुक्का लोग ही ऐसे दिखते हैं जो अपनी dream life  या ideal life जी रहे हैं. मेरे लिए ये कोई tension की बात नहीं है,पर  जो बात मुझे चिंतित करती है वो ये है कि बहुत कम लोग ही अपनी ideal life के बारे में सोचते हैं , और उससे भी कम उसे पाने का प्रयास करते हैं.*🤔

*Ideal life से मेरा मतलब है एक ऐसी ज़िन्दगी जो आपके लिहाज़ से सबसे अच्छी हो,आपकी मनचाही हो,जिसे आप सच-मुच enjoy करें.*😊

*क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी ideal life कैसी होनी चाहिए*❓

नहीं, तो अभी से सोचना शुरू कर दीजिए🤔‼

*जिंदगी इतनी लम्बी नहीं है कि आप इस ज़रूरी काम को टाल सकें. और  दूसरी  बात  कि  ये  कोई  ऐसी  चीज  भी  नहीं  है  कि  इसे आज  सोचा  और  कल  पूरी  हो  गयी , इसमें  सालों  लग  सकते  हैं  या  एक  दशक  भी ‼ पर  जब  भी  आप  इस  life को  पा  लेंगे  आप  दुनिया  के  सबसे  खुशहाल  लोगों  में  होंगे . इसलिए  आपको  इस  ओर कदम  बढ़ाना  ही  होगा .*‼

*अगर मैं अपनी बात करूँ तो फिलहाल मैं भी अपनी ideal life से दूर हूँ, पर इतना ज़रूर है कि मैं ये जानता हूँ कि मेरी ideal life कैसी होगी और मैं तेजी से उसकी तरफ बढ़ रहा हूँ. और अगले दो – तीन सालों में वो reality होगी.*😊

*मेरे विचार से यदि आपको जानना है कि आपका आदर्श जीवन कैसा होगा तो आपको कुछ प्रश्नों के उत्तर अपने अंदर ढूँढने होंगे:*-

*आप अपनी ज़िंदगी कहाँ बिताना चाहते हैं?*

*क्या करते हुए  बिताना चाहते हैं* ?

*किन लोगों के साथ     बिताना चाहते हैं ?*

*आप अपना जीवन किस क्वालिटी का देखना चाहते हैं  यानी लाइफ स्टाइल कैसा देखना और जीना चाहते हैं*?

*आप क्या क्या भौतिक सुख सुविधाएं हासिल करना चाहते हैं?*

*समाज में आप अपना स्थान किस प्रकार और कितना महत्वपूर्ण देखना चाहते हैं*?

*आप भावी पीढियों को किस प्रकार की और कितनी  विरासत बनाकर देना चाहते हैं?*

*आप समाज को क्या और किस प्रकार से योगदान कर सकते हैं?*

*🗣और ये ध्यान रखना होगा कि इन प्रश्नों के उत्तर आपके अंदर की आवाज़ हैं ना  कि society को impress करने के लिए कही गयी बातें.*

*👉🏻अगर आपने ऐसा पहले से ही सोच रखा है तो इससे बेहतर हो ही नहीं सकता हैं,बस आपको इन बातों और सोच को असली जामा पहनाना है, अगर अभी तक नहीं सोचा है तो जितना जल्दी हो सके ऐसा सोच लीजिये और उस दिशा में काम करना शुरू कर दीजिये...*

*ऐसी ही सोच अपने परिवार में पैदा करने और बढ़ाने के लिये इस प्रकार की बातें परिवार के सदस्यों के साथ कीजिये, इससे आप और बड़ा परोपकार करेंगे अपने परिवार पर , समाज पर, देश पर, मानवता पर। ऐसी ही सोच वाले महापुरुषों के समान होतें हैं.*

*आइये इस दिशा में रोजाना एक कदम आगे बढ़े.....*😊

आपका शुभाकाक्षीं
रवींद्र भट्ट......

Dec 4, 2017

कैरियर कैसा होना चाहिए | How should be a Right career

*रास्ता वही सही ,जो मंजिल तक पहुँचाये!-कैरियर...*

*हर स्टुडेंट की सबसे बड़ी फिक्र - मेरा कैरियर क्या होगा?*  
*माँ बाप  की भी यही फिक्र- हमारे बच्चे का कैरियर क्या, किस क्षैत्र में होगा?*
*हर व्यक्ति की सबसे बड़ी फिक्र यही है -  मेरे कैरियर का क्या होगा?*

*पर कैरियर का सही  मतलब  है क्या*⁉

*कैरियर किसे कहतें हैं , इसको समझने से पहले यह समझना पड़ेगा कि आप एक व्यक्ति के रूप में अपने जीवनकाल में क्या चाहते हैं?*

 हर व्यक्ति जो अपनी या दूसरों की जरूरतों के लिये जिम्मेदार होता है या होगा, उसे उन जरूरतों को पूरा करने के लिये रूपये यानी धन तो चाहिये होगा।

*हर व्यक्ति की सबसे पहली प्राथमिकता अपनी बेसिक जरूरत़ों को पूरा करना होती है, उसके बाद आरामदायक वस्तुओं की, तब विलासिता की । इसके अलावा अच्छे स्वास्थ्य, सुरक्षित भविष्य, मान सम्मान की चाह आमतौर पर सबकी ही होती है ।  इसके अलावा हाबी या पैशन को आगे बढ़ाना भी चाह हो सकती  है ।*

*जिस साधन से आप यह सभी हासिल कर सकते हैं उसे ही कैरियर कहते हैं ।*

धन  से हासिल होने वाली हर चीज के लिये रूपये हासिल तो करने पड़ेंगे , इसके कई तरीको को अपनाते हैं जैसे- भीख माँगना,चोरी, डकैती ।लेकिन ये तरीके गैरकानूनी और अनैतिक हैं *इसीलिए कोई भी ऐसा पेशा यानी कैरियर कोई भी नहीं अपनाता जो गैरकानूनी और अनैतिक हो* ।

*रूपये प्राप्त करने का सीधा तरीका है आमदनी कमाना ,यानी दूसरों के लिये काम करने के बदले मे रूपये लेना। इसी को इनकम कहते हैं । ऐसी इनकम , नौकरी या खुद चीजों /सेवाओं को बेचने ( सेल्फ इंपल्वायमेंट) से हासिल की जा सकती हैं।*

*इन जरुरतो को सही प्रकार से हासिल करने का जो भी रास्ता अपनाया जाय , वह कानूनी, सम्मानजनक हो साथ ही वह आपकी सभी बेसिक जरूरतों को पूरा कर सके, आपके लिये आरामदायक वस्तुओं को हासिल करने के लिये आपको पर्याप्त धन दे, अगर आपकी लक्जरी जरूरत़ें हैं तो वो भी पूरी हो सकें ।*

अगर किसी कारणवश आप आमदनी कमाने वाला काम न भी कर पाये तो भी इनकम आ सके, ऐसी व्यवस्था भी उस कैरियर में होनी चाहिये।

अच्छी सेहत तो आपके ईच्छा, आमदनी और जीवनशैली से निर्धारित होती है ।

जिनके पास काफी धन दौलत है, वे बहुत  से लोगों को काम पर लगाकर (नौकरी पर लगाकर)  बहुत सा काम कराते हैं( सामान या सेवाएं बेचना ) और बदले में और अधिक आमदनी कमाते हैं, इन्हें ही बिजनेसमैन बोला जाता हैं ।

कुछ धनवान  कोई काम  करने के बजाय उस धन को किसी और के बिजनेस में निवेश कर देते हैं जहाँ से निवेश पर आमदनी मिलती है जिसे ब्याज या डिविडेंड कहते हैं।और ऐसे लोगों को निवेशक यानी इनवेस्टर कहा जाता है।

*इसीलिए कहा जाता है कि आपके पास कानूनी तरीक़े से आमदनी लेने के केवल चार तरीक़े हैं-*

नौकरी....Job

खुद का काम...Self Employment

बिजनेस.... Business

निवेश.... Investment.

*किस काम से आपको ये सभी आपको मिल सकती हैं, वही आपका कैरियर होना चाहिए...*

*अब जरा आप अपने आमदनी के साधन को कैरियर की परिभाषा से मिलाएं*‼‼

 क्या परिणाम ???

*90% लोग आमदनी के लिये नौकरी या खुद का व्यवसाय करते हैं यानी कैरियर की परिभाषा पर खरे नहीं उतरते हैं परिणाम?????*

 समझौते... वो भी कई .....

*आपका कैरियर वही होना चाहिए जो आपको यह सब दे सके...*

*अगर आपका कैरियर यह सब दे रहा है तो आप वाकई बड़े सौभाग्यशाली हैं।*

*अगर नहीं तों कुछ ऐसा करें कि आपकी यह सब जरूरत हासिल हो सकेंं।*

शुभ कामनाओं सहित....

रवीन्द्र भट्ट.

 

सही शुरुआत कैसे करें । How to start in Right Manner

“एक नयी शुरुआत” – जरूर पढ़ें यह लेख आपकी जिंदगी बदल सकता हैं (Rules of Success) जीवन (Life) में हमारे पास अपने लिए मात्र 3500 दिन (9 वर्ष व 6...